पीलीभीत:जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन गौशाला का किया निरीक्षण।

पूरनपुर /पीलीभीत।पूर्व ऐजेण्डे के अनुसार दि किसान सहकारी चीनी मिल्स पूरनपुर /पीलीभीत के प्रबन्ध कमेटी की बैठक सभापति/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक चीनी मिल सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट की स्वीकृति, मिल फार्म पर खड़े हुए सागौन के पेड़ो की एवं कबाड की नीलामी, अंश खण्ड के वारिस सदस्य बनाने, किसान भवन एवं केन्टीन का निर्माण आदि प्रस्ताव विचारोपरान्त पारित किये गये।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मिल को सुचारू रूप से मरम्मत कर समय से चलाने हेतु मिल अधिकरियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी को मिल प्रधान प्रबन्धक एवं उप सभापति द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत एक वृक्ष भी रोपित किया गया तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी को वृक्ष रोपण हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में आये हुए समस्त संचालको एवं अधिकारियों का प्रधान प्रबन्धक द्वारा अभार व्यक्त किया गया।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने पूरनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरसिंहपुर में निर्माणाधीन गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता में गोवंश का संरक्षण कराना है।
बैठक में उप सभापति बहादुर सिंह, प्रधान प्रबन्धक टी.पी. पाल, संचालक पूरनलाल, मुकेश कुमार, अजय कुमार, अभिषेक कुमार बाजपेयी, अवधेश कुमार, प्रभात कुमार शाह, सरजीत सिंह, आनन्द कुमार मिश्रा एवं अमरजीत कौर, राजकुमारी देवी, रूबि खानम के प्रतिनिधि, जिला सूचना अधिकारी पीलीभीत, अजय कुमार यादव मुख्य गन्ना अधिकारी, अशोक कुमार मुख्य अभियन्ता/मुख्य लेखाकार, बालेन्द्र सिंह यादव मुख्य रसायनविद एवं रामसनेही वर्मा कार्यालय अधीक्षक उपस्थित रहे।