पीलीभीत:जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधकों को विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के संबंध में जागरूक करने के दिए निर्देश।


पीलीभीत /मंगलवार की सायं 5:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा बैठक में आए विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधको को निर्देशित किया गया कि अपने विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में स्कूल वाहन की संख्या में वृद्धि करें, विद्यार्थियों के अभिभावकों को जागरूक करें कि वे असुरक्षित वाहनों से अपने बच्चों को स्कूल ना भेजें, नाबालिग विद्यार्थियों को दो पहिया वाहन से विद्यालय आने पर रोक लगाएं। छात्र- छात्राओं के मध्य सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न किए जाने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करें।
स्कूल वाहन चालकों के डीएल वेरीफिकेशन परिवहन विभाग से एवं उनके चरित्र सत्यापन पुलिस विभाग से अनिवार्य रूप से करवाये जाएं। विद्यार्थियों के मध्य सड़क सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के प्रति भी जागरूकता उत्पन्न करें। विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में पौधे देना आरम्भ करें ताकि उनका प्रकृति के प्रति लगाव बढ़े।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सड़क निर्माण एजेंसी PWD, NHAI, NH-PWD, MORTH के अधिशासी अभियंता एवं साइट इंजीनियरों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र अंतर्गत मार्गों पर जुड़ने वाले लिंक मार्गो पर स्पीड ब्रेकर बनवाएं टी पॉइंट पर स्लोप बढ़ाएं, ऐसा स्थान जहां लिंक मार्ग मुख्य मार्ग से जुड़ा है उसे पर प्रकाश व्यवस्था कराई जाए दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र पर चेतावनी बोर्ड, गति सीमा के बोर्ड, कैट्स आई, सेवरॉन बोर्ड, विद्यालयों के निकट टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर इत्यादि स्थापित कराई जाए।
जनपद में चिन्हित ऐसे ब्लैक स्पॉट्स जहां पर सुधार आत्मक कार्यवाही कराई जानी शेष है उन पर यथा अपेक्षित सुधारात्मक कार्रवाई पूर्ण कर दी जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके।

बरेली पीलीभीत सितारगंज मार्ग पर हो रहे चौड़ीकरण कार्य के प्रगति की समीक्षा करने पर संबंधित कार्यदाई संस्था के साइट इंजीनियर द्वारा अवगत कराया गया कि यह कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मार्ग चौड़ीकरण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रावधानों का भी पूर्ण ध्यान रखा जाए ऐसा कोई भी कमी ना छोड़ी जाए जो कि भविष्य में ब्लैक स्पॉट बने।
उन्होंने सड़क निर्माण संस्था को उनकी आपातकालीन सेवा 1033 का प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति में घायलों को 1033 एंबुलेंस वाहन की सहायता से अस्पताल पहुंचाया जा सके।
जनपद के सभी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों को उनके क्षेत्र में वाहन स्टैंड आवंटित कैसे चालू उसे संचालन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
आर्ट द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में बन चुके नए बाईपास जो की पूरनपुर मार्ग को तनक मुल्क मार्ग से जोड़ता है उसे पर अभी पर्याप्त मात्रा में संकेत तक नहीं है तीव्र मोड़ है तथा प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को नए वाइ पास पर आवश्यक सुधार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र में कराये जा रहे गौशालाओं के निर्माण में तेजी लाएं ताकि मुख्य मार्ग पर घूम रहे बेसहारा जानवरों को गौशाला भेजा जा सके एवं इनके कारण होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आ सके।

उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी यातायात, एआरटीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, विभिन्न सड़क निर्माण एजेंटीयों के अधिशासी अभियंता एवं साइट इंजीनियर नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।