Friday, 30 October 2026 | 5:52 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत/बिलसंडा: नहर की पुलिया की रेलिंग न होने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा।

Share:
पीलीभीत/बिलसंडा: नहर की पुलिया की रेलिंग न होने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा।
पीलीभीत/बिलसंडा: मंगलवार को बिलसंडा क्षेत्र के रौतापुर गांव के पास नहर की पुलिया पर फिर एक बड़ा हादसा टल गया।
       नहर की पुलिया पर रेलिंग न होने पर धान की फसल काटने जा रही कंबाइन का पिछला पहिया पुलिया से नीचे उतर गया।
   कंबाइन नहर में गिरने से बाल-बाल बची। इससे कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा।
     अगर कंबाइन नहर में पलट जाती कई लोगों की जान जा सकती थी।
     ग्रामीणों का कहना है यह कोई नया हादसा नहीं है, इससे पहले भी कई वाहन नहर में गिर चुकें हैं।
   इसका मुख्य कारण यह है कि पुलिया संकरी और रेलिंग न होने से यह हादसा होने से बच गया है।
   कैनल विभाग के जेई विजय कुमार ने बताया कि इस पुलिया सहित चार पुलियों का प्रस्ताव चीफ़ कार्यालय भेज दिया गया है।
    मंजूरी और पैसा मिलते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।