पीलीभीत: शराब भट्टी से बाइक चोरी, भट्टी संचालक एवं पुलिस, गाड़ी मालिक को कर रहे गुमराह।

आजकल पीलीभीत में गाड़ी चोरों के हौसले बहुत बुलंद हैं, आये दिन कहीं न कहीं सुनने को मिल जाता है कि ऐसे स्थान से गाड़ी चोरी हो गयी लेकिन गाड़ी का पता नहीं चल पाता है ऐसी ही एक घटना शराब भट्टी पर हो गयी है दरअसल हरिश्चंद्र पुत्र राम कुमार निवासी ग्राम -ललपुरिया साहब सिंह दिनांक 14 अगस्त 2025 को शाम के समय लगभग 5:30 बजे गायबोझ के पास शराब भट्टी पर मेहमानों की खातिरदारी करने के लिए गए थे ।उन्होंने अपनी बाइक ब्लैक कलर हीरो स्प्लेंडर प्लस नंबर UP 26 AD 0919 शराब भट्टी के पास खड़ी की और भट्टी पर चले गए ।भट्टी पर पहुँचने के बाद ज़ब उन्होंने मुड़कर देखा तो बाइक दिखाई नहीं दी इतने में हरिश्चन्द्र के होश उड़ गए ।उन्होंने आस- पास खड़े सभी लोगों से पूछा लेकिन कोई भी बाइक चोर की जानकारी नहीं दे पाया फिर उन्होंने भट्टी संचालक से भट्टी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वीडियो फुटेज दिखाने के लिए कहा लेकिन भट्टी संचालक ने वीडियो फुटेज दिखाने से मना कर दिया और गाड़ी मालिक को भला बुरा कहने लगा ।इसके बाद गाड़ी मालिक ने थाना सुनगढ़ी में एफआईआर दर्ज कराई लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है गाड़ी मालिक बहुत परेशान है अब देखना यह है कि पुलिस गाड़ी ढूंढ पाती है या नहीं।