पीलीभीत: बिलसंडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा।

पीलीभीत/बिलसंडा: पीलीभीत के थाना बिलसंडा की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। कस्बा बिलसंडा की मदन मोहन कॉलोनी में रहने वाले सुमित त्रिवेदी पुत्र हरिश्चंद्र त्रिवेदी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 फरवरी की रात को कस्बे के ज्वाला पैलेस में दावत खाने गया था। वहीं उनकी बाइक चोरी हो गई थी।पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बाइक चोर चाचा- भतीजे है।
आरोपी रजनीश पुत्र अहिरन सिंह और राहुल पुत्र राना सिंह है जो गांव खुटराया के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
सुमित त्रिवेदी पुत्र हरिश्चंद्र चन्द्र त्रिवेदी अपनी बाइक पाकर बहुत खुशी दिखायी। साथ ही थाना बिलसंडा की पुलिस को बहुत धन्यवाद दिया।

Leave a Comment