Friday, 30 October 2026 | 6:46 PM
भारत

पीलीभीत : सांसद जी द्वारा सफाई कर्मचारियों/नायकों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया

पीलीभीत मा0 सांसद श्री फिरोज वरूण गांधी की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों/नायकों के सम्मान समारोह का आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। आयोजित सम्मान समारोह में मा0 सांसद जी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी में लाॅकडाउन के अन्तर्गत हमारे सफाई नायकों व सफाई कर्मचारियों द्वा
Share:
पीलीभीत : सांसद जी द्वारा सफाई कर्मचारियों/नायकों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया

पीलीभीत मा0 सांसद श्री फिरोज वरूण गांधी की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों/नायकों के सम्मान समारोह का आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। आयोजित सम्मान समारोह में मा0 सांसद जी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी में लाॅकडाउन के अन्तर्गत हमारे सफाई नायकों व सफाई कर्मचारियों द्वारा जान की परवाह किये बगैर जनता की सेवा करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उनका मन था कि इस वैश्विक महामारी में जिन्होंने जमीन पर कार्य किया, उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में आप सबको देखकर वो स्वयं को भी गौरवन्वित महसूस कर रहे है। यह सच है कि अगर आप न होते तो हम न होते, आप ने अपनी बड़ी सोच और जो हिम्मत दिखाई उसको मैं सलाम करता हूॅ। कहा कि इस दौरान देश को जिस क्रान्ति को जरूरत थी वह नागरिक क्रान्ति के तौर पर सबके सामने आई यह हमारे देश और समाज के लिए बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि जनपद में सफाई कर्मचारियों/नायकों द्वारा कोविड-19 के दौरान कन्टेनमंेट क्षेत्रों में बैरिकेटिंग, सैनीटाइजर व साफ सफाई का कार्य नियमित किया गया है। मा0 सांसद जी द्वारा जनपद के सफाई नायकों व सफाई कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुये सफाई कर्मचारियों/नायकों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मा0 सांसद जी ने कहा कि लाॅकडाउन के समय में जनपद के गरीब, असहाय व जरूतमंदों लोगों को सहायता व भोजन की उपलब्ध कराने हेतु नियमित प्रयास किये गये तथा जनपद में सांसद रसोईयों का नियमित संचालन कर लाखों की संख्या में भोजन के पैकेट वितरित कर सहायता प्रदान की गई। मा0 सांसद जी द्वारा सम्बोधित करते हुये कहा कि कोविड-19 के दौरान जनपद के लोगों अन्य राज्यों में फंसे हुये थे उनको भी अपने घर लाने का कार्य किया गया। इस महामारी संकट काल में हमसब चुनौतियों का सामाना करते हुये आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हुये है। मा0 सांसद जी उपस्थित सफाई नायकों, सफाई कर्मचारियों, डाॅक्टर्स, नर्स, टैक्नीशियन सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुये कोरोना काल में निडर होकर कठोर परिश्रम व हिम्मत के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुये पीलीभीत जनपद को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई है। सभी लोगों अपने परिवार, सगे सम्बन्धियों की परवाह किये बिना दिन रात परिश्रम कर कोरोना जैसी महामारी को हराने में अहम भूमिका निभाई है, वह एक सराहनीय व सम्मानजनक कार्य है।
इसके साथ ही साथ मा0 सांसद जी ने जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे को मेहनती और ईमानदार बताते हुये उनकी काफी प्रशंसा की। सम्मान समारोह को नगर पालिका चैयरमैन श्रीमती विमला जायसवाल, पूर्व चेयरमेन श्री प्रभात जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर मजिस्ट्रेट श्री अरूण कुमार सिंह तथा आला अधिकारियों के अतिरिक्त पूरनपुर चेयरमेन श्री प्रदीप जायसवाल, बीसलपुर चेयरमेन श्री नूर अहमद, जहानाबाद चेयरमेन श्रीमती ममता गुप्ता, न्यूरिया चेयरमेन श्री अब्दुल फय्यूम, कलीनगर चेयरमेन श्री ताहिर खां, सांसद सचिव श्री नसीब सिंह, सांसद प्रवक्ता श्री एम0आर0मलिक, स्वामी प्रवक्ता नन्द, श्रीे देवेन्द्र सिंह टोनी, श्री प्रदीप मिश्रा, श्रीमती दीप शिखा गुप्ता, श्रीमती रेखा परिहार, सभासद श्री गोकुल मौर्या, श्री वतनदीप मिश्रा, श्री जगन्नाथ, श्रीमती उमा मिश्रा, श्री रमेश लोधी, श्री दीपक पाण्डेय, श्री मंसूर अहमद शम्सी आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत