पीलीभीत:आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों को किया गया सम्मानित।

बीसलपुर/पीलीभीत: बीसलपुर विधानसभा के ग्राम मंडरा सुमन के ग्रीन कैस्टल बारातघर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों को केंद्रीय मंत्री माननीय श्री जितिन प्रसाद जी द्वारा संमानित किया गया। मंत्री जी ने सम्मेलन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहने गांव -गांव में पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की अलख जगाने वाली सशक्त स्तंभ हैं।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार से लेकर कुपोषण मुक्त भारत के लक्ष्य तक ,उनका समर्पण समाज के उज्जवल भविष्य की नींव रखता है।
यह सम्मेलन न केवल उनके अथक परिश्रम का सम्मान है बल्कि भाजपा सरकार की नारी सशक्तिकरण और पोषण मिशन के संकल्प को भी मजबूत करता है।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह जी, बीसलपुर विधानसभा के विधायक श्री विवेक वर्मा जी,कुंवर महीप सिंह चंदेल जी, बीसलपुर ब्लॉक प्रमुख श्री अशोक शर्मा जी , जिला महामंत्री श्री लेखराज भारती जी, बीसलपुर चेयरमैन श्री अमन जायसवाल जी, जिला मंत्री श्री आयुष मिश्रा जी, बिलसंडा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य जी, ईंट गांव मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश शुक्ला जी ,श्रीराजेश कुमार जी (अध्यक्ष गन्ना समिति बीसलपुर) गुड्डू केपी सिंह ,गौरव पटेल,मंडल उपाध्यक्ष सतनाम सिंह,रत्नेश गंगवार जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शरद पाल सिंह जी, सहित भाजपा (पार्टी)के पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता, नगर वासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।