पीलीभीत: कस्बा बिलसंडा से भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्रृद्धालुओं का जत्था कछला गंगा घाट के लिए रवाना।

बिलसंडा /पीलीभीत l भोले शंकर की भक्ति में लीन होकर बिलसंडा कस्बा से बुधवार दोपहर को डाक कावड़ लाने के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था कछला गंगा घाट के लिए गाजे बाजे के साथ रवाना हो गया हैl
श्रद्धालुओं का यह जत्था कछला गंगा घाट से जल भरकर हर हर बम बम जय भोले के नारे लगाते हुए गत वर्षो की भांति डाक कावड़ लाकर बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मरोरी खास स्थित श्री मढ़ानाथ महादेव मंदिर पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करेंगे l
भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रानी वर्मा तथा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य (भाजपा) जसपाल सिंह, गौरव पटेल आदि उपस्थित रहे । भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रानी वर्मा ने बताया कि कस्बा बिलसंडा निवासी राजीव मुकुल कन्हैया विकास पवन दीपक रंजीत विकास शनि नन्हे अमनदीप मिथुन राममूर्ति दिव्यांशु सिंधु आदि सभी श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ाते हुए पुष्प वर्षा कर एवं तिलक लगाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया गया वापस लौटने पर समस्त शिव भक्तों का श्री महादेव मंदिर पर भव्य स्वागत किया जाएगा