पीलीभीत:पीडब्लूडी गन्ना के बाद आर ई एस की 42 सड़के माननीय पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार जितिन प्रसाद की पैरवी पर स्वीकृत हुई हैं।जिनके निर्माण के लिए 1241 लाख रुपए भी जारी कर दिया गया है।इन सड़कों की लंबाई 37 .36 किलोमीटर है।इनमें 15 सड़के बरखेड़ा 12 सड़के सदर 10 सड़के पूरनपुर और 5 सड़के बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की हैं।
किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरुप पटेल ने कहा की दर्जनों सड़कें मार्च में ही श्री जितिन प्रसाद के द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन श्री योगी आदित्यनाथ जी पैरवी कर pwd एवं गन्ना की स्वीकृत कराई। कलीनगर एवं डगा में हरदोई नहर ब्रांच के बड़े पुलाे के निर्माण की भी स्वीकृति मिली। भगा मोहम्मद गंज नगरिया कॉलोनी के मध्य देवहा नदी के पुल एवं सड़क के लिए सवा अरव रुपए की स्वीकृति भी कराने का ऐतिहासिक कार्य केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने किया गन्ने की भी जनपद भर में दर्जनों सड़कें स्वीकृत कराई गर्व की बात है। कि श्री जितिन प्रसाद जी के प्रयासों से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से भी जनपद की 42 सड़काे की भी स्वीकृति मिली है। इन सभी सड़कों के जल्द निर्माण शुरू होने से जनपद पीलीभीत में गांव-गांव आवागमन को काफी हद तक पक्की डामर सड़कों का जाल बिछ जाएगा। जिससे आवागवन और अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। जो सड़कें रह गयीं हैं। उन्हें भी माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने कार्य योजना में शामिल कराया है। उनकी स्वीकृति के लिए भी पैरवी की जा रही है।
पीलीभीत: पीलीभीत में 42 सड़कों तथा नदी के पुल को मिली मंजूरी।
