इटावा: निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का किया गया वितरण

विकास खंड ताखा के कंपोजिट विद्यालय बकौली में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें और कार्य पुस्तिकाएं वितरित की गई। इन किताबों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की पुस्तकें शामिल हैं। पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिले।प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर के द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा सत्र के प्रारंभ में पाठ्य पुस्तकें प्राप्त करा दी गई।अब पढ़ाने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।निर्धारित कलेंडर के अनुसार कोर्स पूरा हो जायेगा।बताया कि कक्षा 1-2 के लिए ‘किसलय’ और ‘कला’, कक्षा 3-4 के लिए ‘बांसुरी’, ‘संतूर’ और ‘गणित मेला’ जैसी नई किताबें शुरू की गई हैं।जो बहुत ही ज्ञान वर्धक है और बच्चे खेल खेल में इन किताबों से ज्ञान प्राप्त करेंगे।इस अवसर पर गीता दोहरे,प्रदीप पाल ,प्रदीप चौहान ने सहयोग किया।

सवांददाता : अभिषेक शाक्य