साढ़े 6 करोड़ दो और केस खत्म करो! राजपाल यादव को जेल भेजने वालो ने दिया ऑफर

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को कल दिल्ली हाईकोर्ट से चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिल गई है. हाईकोर्ट ने उन्हें भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च तक रिहा किया है. 9 करोड़ के इस केस में राजपाल यादव ने कितनी रकम दे दी है, कितनी बाकी है, इसकी जानकारी शिकायत कर्ता के वकील ने दी है. शिकायतकर्ता के वकील अवनीत सिंह सिक्का ने आज एबीपी लाइव से ये भी बताया है कि कैसे इस केस को खत्म किया जा सकता है.

अवनीत सिंह सिक्का ने कहा, ‘आज डेढ़ करोड़ रुपये राजपाल यादव की ओर से हमारे मुवक्किल के अकाउंट में जमा कराए गए हैं. इससे पहले 75 लाख दे चुके हैं और 25 लाख की रकम भी हाई कोर्ट में जमा है. यानी अभी साढ़े 6 करोड़ रूपये अभी भी बकाया है. अदालत ने 18 मार्च को पेश होने के लिए कहा है, अगर राजपाल यादव उससे पहले साढ़े 6 करोड़ रूपये दे देते हैं तो हम भी इस अदालत से इस मामले को खत्म करने के लिए कहेंगे.’

इसका मतलब ये है कि अगर राजपाल यादव साढ़े 6 करोड़ दे देते हैं तो केस खत्म हो जाएगा. राजपाल यादव ने 5 फरवरी को किया था सरेंडर.आपको बता दें कि राजपाल यादव ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. सरेंडर करने से पहले, राजपाल यादव ने कहा, “सर, मुझे क्या करना चाहिए? मेरे पास पैसे नहीं हैं, मुझे कोई सॉल्यूशन नहीं दिख रहा है. हम सब यहां अकेले हैं, मुझे इस प्रॉब्लम से खुद ही निपटना होगा.”