जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों स्क्रीन पर छाए हुए हैं. दोनों की फिल्म परम सुंदरी थिएटर में लगी है. फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है. वहीं दिनेश विजान ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. परम सुंदरी को अच्छे रिव्यूज मिले थे. फिल्म का गाना ‘परदेसिया’ हिट हो गया है.
अब फिल्म कमाई भी शानदार कर रही है. फिल्म ने 7.25 करोड़ की ओपनिंग की थी. इसी के साथ फिल्म सिद्धार्थ के करियर की 5वीं सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. दूसरे दिन भी परम सुंदरी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली नहीं आए हैं पर अगर फिल्म ने 9 करोड़ कमाए हैं. तो इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 16.25 करोड़ हो गया है.
