अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ एक बार फिर सुर्खियों में है. गांव की सादगी और कॉमेडी से भरपूर यह सीरीज हर उम्र के लोगों को बहुत पसंद आई है. 2025 में आए चौथे सीजन को भी दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था. अब फैंस को इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार है और इसी बीच अमेजन प्राइम ने सीरीज को लेकर एक नई अपडेट दी है, जिसे सुनकर आप सभी खुश हो जायेंगे.
अमेजन प्राइम वीडियो ने बताया है कि ‘पंचायत’ का पांचवां सीजन इसी साल यानी 2026 में रिलीज होगा. हालांकि मेकर्स ने इसके रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. लेकिन इस अपडेट के बाद फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. बीते कई सालों से इसके 4 सीजन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. सीरीज के हर किरदार ने अपनी सादगी और अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. अब इस नए सीजन का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है.
