टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तानी दिग्गज ने लिया संन्यास

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान के दिग्गज विकेट कीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद ने अचानक संन्यास लेकर क्रिकेज जगत को हैरान कर दिया, जिससे लगभग दो दशकों तक चले उनके करियर का अंत हो गया. सरफराज पाकिस्तान के लिए सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे.

सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया था. यह अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का इकलौता खिताब है. बताते चलें कि सरफराज ने 18 नवंबर, 2007 में भारत के खिलाफ जयपुर में खेले गए वनडे के जरिए अंतर्राष्ट्रीय डेबियू किया था.

करियर में कुल 232 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सरफराज ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 100 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की. उन्होंने 50 वनडे 37 टी20 इंटरनेशनल और 13 टेस्ट में पाकिस्तान की कमान संभाली. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने टी20 में नंबर वन रैंकिंग हासिल की और लगातार 11 टी20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया. बात करें सरफराज के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में सरफराज ने 37.41 की औसत से 3031 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल रहे. वनडे की 91 पारियों में पाक बल्लेबाज ने 33.55 की औसत से 2315 रन स्कोर किए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 11 अर्धशतक जड़े. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 818 रन बनाए, जिसमें 3 फिफ्टी शामिल रहीं.

Leave a Comment