Friday, 30 October 2026 | 7:30 PM
भारत

वारिसलीगंज में छापामारी में कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Share:
वारिसलीगंज में छापामारी में कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 
वारिसलीगंज (नवादा):
पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वारिसलीगंज थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को छापेमारी के दौरान अवैध शराब के साथ-साथ हथियार और कारतूस बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है।
वारिसलीगंज थाना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को पु0नि0-सह-थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में थाने के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। गुप्त सूचना और निर्देशों के आधार पर गठित इस टीम ने क्षेत्र के अब्दालपुर गांव में छापेमारी की।
छापेमारी के क्रम में पुलिस ने दो व्यक्तियों को देशी महुआ शराब के साथ पकड़ा। इसके बाद पकड़े गए व्यक्तियों से की गई पूछताछ और छानबीन के दौरान एक आरोपी के घर से चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
बरामद किए गए जिंदा कारतूस के संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या-745/26 (दिनांक-15.10.2026) दर्ज किया है। इस मामले में आर्म्स एक्ट की धारा-25(1-b)a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त 
 टोनू कुमार उर्फ सुधांशु (उम्र- 22 वर्ष)
 पिता: सुधीर पासवान
 पता: अब्दालपुर, थाना- वारिसलीगंज, जिला- नवादा का है।गिरफ्तार युवक के पास जिंदा कारतूस 04 (चार) पीस भी बरामद किया गया है छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष पु0नि0 पंकज कुमार सैनी के साथ-साथ पु0अ0नि0 मंदर दुनिया, पु0अ0नि0 सुशील कुमार और पु0अ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार शामिल थे।