Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
Home / News / News
News

आप भी ध्यान दें : चलती कार में 8 साल की बच्ची को सांप ने काटा

बारिश के दिनों में घर छोड़िए कार भी सुरक्षित नहीं रह गई है. अलीगढ़ के रहने वाले वाले एक शख्स की कार से जहरीला सांप निकला है. सांप सिर्फ निकला नहीं बल्कि एक 8 साल की बच्ची को काट भी लिया. जैसे ही इसकी भनक परिवार को लगा, सबकी हालत पतली हो गई. अलीगढ़ का एक परिवार कार में सवार होकर मथुरा के गोवर्धन मुड़
Share:
आप भी ध्यान दें : चलती कार में 8 साल की बच्ची को सांप ने काटा
Read in your preferred language.

बारिश के दिनों में घर छोड़िए कार भी सुरक्षित नहीं रह गई है. अलीगढ़ के रहने वाले वाले एक शख्स की कार से जहरीला सांप निकला है. सांप सिर्फ निकला नहीं बल्कि एक 8 साल की बच्ची को काट भी लिया. जैसे ही इसकी भनक परिवार को लगा, सबकी हालत पतली हो गई.

अलीगढ़ का एक परिवार कार में सवार होकर मथुरा के गोवर्धन मुड़िया मेले से लौट रहे था. पूरा परिवार गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने के बाद घर लौट रहा था. लोग अनजान थे कि उनके साथ एक सांप भी सवार है. जैसे ही कार कोयल रेलवे फाटक के पास पहुंची, कार में छिपे सांप ने बच्ची को डस लिया. जैसे ही बच्ची ने बताया कि उसे सांप ने डस लिया है, कार में मौजूद लोग हैरान रह गए. शख्स ने कार रोकी तो आसपास के लोग भी उतर आए. वहां मौजूद लोगों ने सांप को पकड़ लिया और उसे डिब्बे में बंद करके जंगल में छोड़ दिया. सांप काटने के बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. कार सवार शख्स को भी नहीं पता है कि कैसे उसकी कार में सांप आ गया.