Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

बहराइच हिंसा मामले में योगी सरकार का एक्शन, CO सस्पेंड

बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी और हिंसा में योगी सरकार ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लेते हुए सीओ को सस्पेंड कर दिया. 3 पुलिसवालों पर भी कार्रवाई की गई है. रविवार को एक धार्मिक यात्रा के दौरान गोली लगने से राम गोपाल मिश्रा (22) की मौत के बाद बहराइच जिले की महसी तहसील में सांप्रदाय
Share:
बहराइच हिंसा मामले में योगी सरकार का एक्शन, CO सस्पेंड
Read in your preferred language.

बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी और हिंसा में योगी सरकार ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लेते हुए सीओ को सस्पेंड कर दिया. 3 पुलिसवालों पर भी कार्रवाई की गई है. रविवार को एक धार्मिक यात्रा के दौरान गोली लगने से राम गोपाल मिश्रा (22) की मौत के बाद बहराइच जिले की महसी तहसील में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी. तकरीबन 7 से 8 लोग घायल हुए थे. घायलों का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज और लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. महसी के सिपहिया प्यूली के रहने वाले सरोज तिवारी और सत्यमान मिश्रा भी इस हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए थे.

बहराइच पुलिस ने अब तक तीन एफआईआर दर्ज की हैं. पुलिस लगातार हिंसाईयो को गिरफ्तार करने में जुटी है. पुलिस ने अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार करके उनका मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है. जो एफआईआर पहले दर्ज हुई थी, उसमें अभी नामजद 5 आरोपियों में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है. पहली एफआईआर मृतक रामगोपाल मिश्रा के भाई की शिकायत पर दर्ज हुई थी. दूसरी एफआईआर मुस्लिम पक्ष की तरफ से दर्ज हुई है. तीसरी एफआईआर पुलिस की तरफ से दर्ज हुई है. पुलिस और भी एफआईआर दर्ज करा सकती है.