Tuesday, 15 September 2026 | 3:28 AM
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ का सबसे अधिक दौरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक के 45 दिनों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 12 बार मेले का दौरा किया। ऐसा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। महाकुंभ का इतिहास तो बहुत प्राचीन हैं। लेकिन आजाद भारत का पहला महाकुंभ 1954 में 14 जनवरी से तीन मार्च तक लगा था। उस वक्त मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत थे। वह दो से त
Share:
महाकुंभ का सबसे अधिक दौरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ
Read in your preferred language.

जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक के 45 दिनों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 12 बार मेले का दौरा किया। ऐसा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। महाकुंभ का इतिहास तो बहुत प्राचीन हैं। लेकिन आजाद भारत का पहला महाकुंभ 1954 में 14 जनवरी से तीन मार्च तक लगा था। उस वक्त मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत थे। वह दो से तीन बार आकर पैदल व नाव से जायजा लेकर गये थे। इसके अलावा कोई अन्य सीएम इतनी बार महाकुंभ में नहीं आया। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को फिर महाकुंभ नगर में आएंगे। अक्तूबर में महाकुंभ का लोगो जारी होने के बाद यह उनका 18वां दौरा होगा। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर करीब ढाई बजे अरैल में उतरेगा। वहां से सेक्टर 21 स्थित सतुआ बाबा के शिविर में जाएंगे। आधे घंटे बाद करीब सवा तीन बजे वह सेक्टर 20 स्थित शिविर में श्रीकांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती से भेंट करेंगे। 45 मिनट की वार्ता के बाद करीब चार बजे वह अरैल जाएंगे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।