Tuesday, 15 September 2026 | 12:11 AM
भारत

महिला विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारत का विजय रथ

महिला विश्व कप का रोमांचक मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया जिसमें भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋचा घोष की 94 रनों की पारी की बदौलत 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 251 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 48.5 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस शिकस्त के साथ भा
Share:
महिला विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारत का विजय रथ
Read in your preferred language.

महिला विश्व कप का रोमांचक मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया जिसमें भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋचा घोष की 94 रनों की पारी की बदौलत 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 251 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 48.5 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस शिकस्त के साथ भारतीय महिला टीम का विजय रथ थम गया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने श्रीलंका को 59 रन और पाकिस्तान को 88 रन से हराया था। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम चार अंक और -0.888 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं, भारतीय महिला टीम तीन में से दो जीत और एक हार के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। उसके खाते में भी चार अंक हैं और नेट रन रेट +0.959 है। शीर्ष दो स्थानों पर क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें हैं।