Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
World

महिला ने होंठ बदलने पर खर्च कर दिए लाखों रुपए, अब नहीं मिल रहा शादी के लिए कोई दूल्हा

आपने कई बार यह देखा होगा कि कुछ लोगों को अपने शरीर की बनावट पसंद नहीं आती है. ऐसे में वहां चाहते हैं कि वह प्लास्टिक सर्जरी करवा कर कई बदलाव करवा लें. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो लाखों रुपए खर्च कर प्लास्टिक सर्जरी करवा लेते हैं. आपने कई ऐसी एक्ट्रेस के बारे में भी सुना होगा, जिन्होंने अपने मन मुताब
Share:
महिला ने होंठ बदलने पर खर्च कर दिए लाखों रुपए, अब नहीं मिल रहा शादी के लिए कोई दूल्हा
Read in your preferred language.

आपने कई बार यह देखा होगा कि कुछ लोगों को अपने शरीर की बनावट पसंद नहीं आती है. ऐसे में वहां चाहते हैं कि वह प्लास्टिक सर्जरी करवा कर कई बदलाव करवा लें. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो लाखों रुपए खर्च कर प्लास्टिक सर्जरी करवा लेते हैं. आपने कई ऐसी एक्ट्रेस के बारे में भी सुना होगा, जिन्होंने अपने मन मुताबिक प्लास्टिक सर्जरी करा ली है. आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने होंठ लाखों रुपए खर्च करवा कर बदलवा लिया. अब उन्हें कोई लड़का मिल नहीं रहा है. एंड्रिया इवानोवा नाम की एक महिला को अपने होठों की बनावट नहीं पसंद थी. उनका मानना था कि उनके होंठ बहुत पतले हैं इसलिए अच्छे नहीं लगते हैं. ऐसे में उन्हें विचार आया कि वह अपने होठों की सर्जरी कर लें, जिससे उनके होंठ मोटे हो जाएंगे तो ज्यादा आकर्षक दिखाई देंगे. ऐसे में उन्होंने होठों को बड़ा करने के लिए सर्जरी करा ली.

बदलाव के बाद हो गया ऐसा हाल

महिला ने अपने होठों में एक दो बार नहीं बल्कि कई बार सर्जरी करवाई. जिससे उनके होंठ बड़ा होता चला गया, ऐसे में उनके होंठ आम लोगों से बड़े हो गए. उन्हें कई बार लोगों ने देखने के बाद कहा कि वह बिल्कुल भी अच्छी नहीं दिखाई दे रही है लेकिन इसके बावजूद वह इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं. उन्हें लग रहा है कि वह मोटे होठों के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

सर्जरी पर खर्च किया लाखों रुपए

एक रिपोर्ट की माने तो एंड्रिया बुल्गारिया की रहने वाली हैं और एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने अपने होठों की सर्जरी पर 19 पाउंड यानी करीब 20 लाख रुपए खर्च किए हैं. इतना ही नहीं बल्कि वह हर क्रिसमस के अवसर पर अपने होठों पर फिलर्स भरवाती हैं. इस साल भी उन्होंने ऐसा ही किया लेकिन फिलर्स भरवाने के बाद उनके होंठ इतने मोटे हो गए हैं कि किसी को भी पसंद नहीं आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंड्रिया कहती हैं कि उन्हें उनके बड़े होंठ अच्छे तो लगते हैं, पर दिक्कत ये हो गई है कि उनके यूनिक लुक की वजह से उन्हें उनका पार्टनर नहीं मिल पा रहा.