Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
Entertainment

सनी देओल-आमिर खान की 'लाहौर 1947' का बदलेगा टाइटल?

सनी देओल ने 2026 की शुरुआत फिल्म बॉर्डर 2 से की है. इस फिल्म को फैंस ने पसंद किया. सनी के हाथ में कई और नए प्रोजक्ट्स हैं. उन्हीं में से एक है लाहौर 1947. इस फिल्म को आमिर खान और राजकुमार संतोषी बना रहे हैं. खबरें हैं कि फिल्म में आमिर खान सपोर्टिंग में नजर आ सकते हैं. वहीं फीमेल लीड में प्रीति जिंट
Share:
सनी देओल-आमिर खान की 'लाहौर 1947' का बदलेगा टाइटल?
Read in your preferred language.

सनी देओल ने 2026 की शुरुआत फिल्म बॉर्डर 2 से की है. इस फिल्म को फैंस ने पसंद किया. सनी के हाथ में कई और नए प्रोजक्ट्स हैं. उन्हीं में से एक है लाहौर 1947. इस फिल्म को आमिर खान और राजकुमार संतोषी बना रहे हैं. खबरें हैं कि फिल्म में आमिर खान सपोर्टिंग में नजर आ सकते हैं. वहीं फीमेल लीड में प्रीति जिंटा हैं. अली फजल और शाबाना आजमी भी फिल्म का हिस्सा हैं.

अब खबरें हैं कि फिल्म का टाइटल चेंज हो सकता है. फिलहाल टाइटल लाहौर 1947 है.

बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से लिखा- लाहौर 1947 फेमस प्ले Jis Lahore Nai Dekhya पर बेस्ड है. फिल्म पाकिस्तान के शहर पर बेस्ड है और कहानी इंडिपेंडेंस पीरियड के समय की है. तो शुरुआत में टाइटल लाहौर 1947 अच्छा लग रहा था. लेकिन अब मेकर्स को लगता है कि कोई और अच्छा टाइटल हो सकता है स्टोरी के हिसाब से.

आगे लिखा, 'मेकर्स इसी के हिसाब के कई नए टाइटल पर विचार कर रहे हैं. एक और राउंड मीटिंग होनी है स्टेकहोल्डर के साथ. अगर सभी सेम पेज पर रहे तो फिल्म का टाइटल चेंज हो जाएगा.'

खबरें हैं कि ये फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है. इंडिपेंडेंस डे की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिलेगा.