Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
Entertainment

आज आएगा धुरंधर 2 का टीजर? रणवीर सिंह की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चे

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को फैंस ने बहुत प्यार दिया. फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. धुरंधर 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म थी. अब फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है. फैंस धुरंधर 2 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. धुरंधर 2 को लेकर हिंट इसी बीच रणवीर सिंह ने एक
Share:
आज आएगा धुरंधर 2 का टीजर? रणवीर सिंह की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चे
Read in your preferred language.

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को फैंस ने बहुत प्यार दिया. फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. धुरंधर 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म थी. अब फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है. फैंस धुरंधर 2 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

धुरंधर 2 को लेकर हिंट

इसी बीच रणवीर सिंह ने एक पोस्ट शेयर की है, इसके बाद से धुरंधर 2 को लेकर चर्चा होने लगी है. रणवीर सिंह ने पोस्ट कर लिखा, 'आज (3 फरवरी) 12:12.' रणवीर की इस पोस्ट के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म धुरंधर 2 का कल टीजर रिलीज हो सकता है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.

बता दें कि पहले खबरें आई थीं कि धुरंधर 2 का टीजर सनी देओल की बॉर्डर 2 के साथ रिलीज होने वाला है. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और फिर फिल्ममेकर आदित्य धर ने ये साफ किया कि टीजर जल्द ही आने वाला है. वहीं खबरें हैं कि धुरंधर 2 का नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' होगा.