Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

नीतीश सरकार में बिहार में 44 हजार शिक्षकों की होगी बंपर बहाली?

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के तहत राज्य में तीन चरणों में शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है. अब टीआरई-4 के तहत बहाली होनी है. इसके लिए काफी महीनों से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे. अब ये इंतजार खत्म होने वाला है. शिक्षकों की बहाली के लिए अगले महीने (मार्च) बीपीएससी की ओर से विज्ञापन निकाला जाएगा. इसकी तै
Share:
नीतीश सरकार में बिहार में 44 हजार शिक्षकों की होगी बंपर बहाली?
Read in your preferred language.

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के तहत राज्य में तीन चरणों में शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है. अब टीआरई-4 के तहत बहाली होनी है. इसके लिए काफी महीनों से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे. अब ये इंतजार खत्म होने वाला है. शिक्षकों की बहाली के लिए अगले महीने (मार्च) बीपीएससी की ओर से विज्ञापन निकाला जाएगा. इसकी तैयारी पूरी हो गई है. गुरुवार (05 फरवरी, 2026) को जेडीयू के एक्स हैंडल से इसकी जानकारी दी गई.

पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी गई कि राज्य में शिक्षा के विस्तार को और गति देते हुए सरकारी स्कूलों में शीघ्र ही 44,000 शिक्षकों की बहाली की जाएगी. बीपीएससी से अगले माह विज्ञापन जारी होगा. यह भी कहा गया कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सशक्तिकरण के लिए नीतीश सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है. पिछले दो वर्षों में तीन चरणों में 2,27,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है.

राज्य में शिक्षा के विस्तार को और गति देते हुए शीघ्र ही 44,000 से अधिक शिक्षकों की बहाली की जाएगी।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सशक्तिकरण के लिए नीतीश सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है, पिछले दो वर्षों में तीन चरणों में 2,27,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है।…