Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
Entertainment

24 जुलाई को रिलीज होगी थलपति विजय की फिल्म जन नायकन?

थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. फिल्म कब रिलीज होगी इसे लेकर भी काफी चर्चा है. हाल ही में निर्माता सुधन सुंदरम ने फिल्म 'मिस्टर भारत' के बारे में बात करते हुए 'जन नायकन' की रिलीज डेट को लेकर हिंट दिया. फिल्म निर्माता सुधन सुंदरम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, 'ये सच है
Share:
24 जुलाई को रिलीज होगी थलपति विजय की फिल्म जन नायकन?
Read in your preferred language.

थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. फिल्म कब रिलीज होगी इसे लेकर भी काफी चर्चा है. हाल ही में निर्माता सुधन सुंदरम ने फिल्म 'मिस्टर भारत' के बारे में बात करते हुए 'जन नायकन' की रिलीज डेट को लेकर हिंट दिया.

फिल्म निर्माता सुधन सुंदरम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, 'ये सच है कि हम 24 जुलाई को फिल्म 'मिस्टर भारत' की रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं. ये 'जन नायकन' की रिलीज पर निर्भर करेगा. अगर 'जन नायकन' 24 जुलाई को रिलीज होती है, तो हम अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा देंगे. अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम 24 जुलाई को ही 'मिस्टर भारत' को रिलीज करने पर विचार करेंगे.'