Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
Home / News / News
News

मैनपुरी की करहल से उपचुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप यादव ?

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को यहां से उम्मीदवार घोषित किया है। तेज प्रताप सिंह यादव के नाम की चर्चा पिछले दिनों लगातार चल रही थी। उम्मीद तो यह की जा रही थी कि लोकसभा चुनाव
Share:
मैनपुरी की करहल से उपचुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप यादव ?
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को यहां से उम्मीदवार घोषित किया है। तेज प्रताप सिंह यादव के नाम की चर्चा पिछले दिनों लगातार चल रही थी। उम्मीद तो यह की जा रही थी कि लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में तेज प्रताप सिंह यादव को उम्मीदवार बनाए जाएंगे। कन्नौज लोकसभा सीट से उनको उम्मीदवार भी बनाया गया था, लेकिन उनकी उम्मीदवारी पर विरोध शुरू हो गया। इसके बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं कन्नौज सीट से उतरे। उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद करहल की खाली हुई सीट पर तेज प्रताप के नाम की चर्चा शुरू हुई।

समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को करहल विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। करहल विधानसभा उपचुनाव में तेज प्रताप सिंह यादव अब दांव लगाएंगे। तेज प्रताप की उम्मीदवारी की घोषणा समाजवादी पार्टी के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने की। दिवाकर समाज के सम्मेलन में इस संबंध में घोषणा की गई।

अखिलेश ने खाली की सीट

अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोंका था। इस चुनाव में वह जीत दर्ज करने में सफल रहे। उनकी जीत के बाद करहल विधानसभा सीट खाली हुई थी। अखिलेश ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब तेज प्रताप यादव यहां से अखिलेश की विरासत को आगे बढ़ाते दिखेंगे।

लड़े थे लोकसभा चुनाव

2014 लोकसभा चुनाव में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी लोकसभा सीट खाली करने के बाद पोते तेज प्रताप सिंह यादव को मैदान में उतारा गया था। वह यहां से जीत दर्ज कर पहली बार सांसद बने थे। 26 साल की उम्र में सांसद बनने का गौरव हासिल किया था। उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। ऐसे में आप समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा कर चुनावी माहौल को गरमा दिया है। हरियाणा विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट के बीच सपा ने इस घोषणा के जरिए बड़ा संदेश दिया है।

रिपोटर - अर्पित यादव