Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
भारत

क्या फिर मायावती के साथ आएंगे 'स्वामी', मौर्य वोट बैंक को साथ लाने के लिए बहुजन समाज पार्टी बदलेगी रणनीति!

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट साफ तौर पर सुनाई देने लगी है। यूपी की सत्ता में लगातार दो बार से जमी भारतीय जनता पार्टी को हटाने की कोशिश करती तमाम विपक्षी पार्टियां करती दिख रही हैं। वहीं, हाशिए पर गए राजनीतिक दल और नेता अपनी खोई ताकत को बटोरने के लिए अभी से ही अभियान म
Share:
क्या फिर मायावती के साथ आएंगे 'स्वामी', मौर्य वोट बैंक को साथ लाने के लिए बहुजन समाज पार्टी बदलेगी रणनीति!
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट साफ तौर पर सुनाई देने लगी है। यूपी की सत्ता में लगातार दो बार से जमी भारतीय जनता पार्टी को हटाने की कोशिश करती तमाम विपक्षी पार्टियां करती दिख रही हैं। वहीं, हाशिए पर गए राजनीतिक दल और नेता अपनी खोई ताकत को बटोरने के लिए अभी से ही अभियान में जुट गए हैं। इस क्रम में यूपी की राजनीति में कभी ओबीसी वोट बैंक में गहरी पकड़ रखने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी कयासबाजियों का दौर शुरू हो गया है। उनकी बहुजन समाज पार्टी में करीब एक दशक बाद फिर से वापसी की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। राजनीतिक कयासों का दौर शुरू है। स्वामी प्रसाद मौर्य के रुख में नर्मी को इसी नजरिए से देखा जा रहा है। इस सबके बीच बसपा प्रमुख मायावती का रुख क्या होता है, यह देखने वाली बात होगी।