Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
Entertainment

पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे साउथ स्टार धनुष? हालिया बयान से हलचल

एक्टर धनुष की राजनीति में एंट्री को लेकर एक बार फिर से चर्चा जोरों पर है. हाल ही में वो तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में उनके फैन क्लब्स की ओर से बड़े स्केल पर कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसके बाद धनुष की राजनीतिक एंट्री की चर्चा शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि वो थलापति विजय की राह पर न
Share:
पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे साउथ स्टार धनुष? हालिया बयान से हलचल
Read in your preferred language.

एक्टर धनुष की राजनीति में एंट्री को लेकर एक बार फिर से चर्चा जोरों पर है. हाल ही में वो तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में उनके फैन क्लब्स की ओर से बड़े स्केल पर कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसके बाद धनुष की राजनीतिक एंट्री की चर्चा शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि वो थलापति विजय की राह पर निकलने की तैयारी कर चुके हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी तक उनकी ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

धनुष ने चेन्नई में ऑर्गेनाइज हुए इस कार्यक्रम में जन कल्याण की बात भी कही. उन्होंने लोगों से अपने आस-पास के लोगों की मदद करने और उनकी जरूरत को समझने की भी अपील की. इस दौरान अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हुई थी. धनुष ने कहा, 'एक ही जगह पर बहुत सारे लोग इकट्ठा हुए. इस तरह की एकता में अपार शक्ति है. हमें इस एकता को एक उद्देश्य देना होगा.'

धनुष भीड़ से आगे कहती हैं, 'सिर्फ ऑडियो लॉन्च और मीटअप से परे, हमें और भी कल्याणकारी कामों में शामिल होना होगा. अपने क्षेत्र के लोगों, अपने आस-पास रहने वाले परिवारों की जरूरतों को समझें और उनकी हर संभव तरीके से उनकी मदद करें. उनके लिए जो भी मदद की जा सकती है वो जरूर करें. मुझे आप लोगों पर और भी गर्व करना चाहिए. मुझे विश्वास है कि आप ऐसा कर लेंगे.'