Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
Entertainment

क्या सलमान की जगह शाहरुख खान करेंगे आलिया भट्ट के साथ रोमांस? 'इंशाअल्लाह' को लेकर आई बड़ी अपडेट!

फिल्म 'इंशाअल्लाह' संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और सलमान खान मुख्य किरदारों में नजर आने वाले थे। हालांकि जब संजय लीला भंसाली और सलमान खान के बीच क्रिएटिव मतभेदों के चलते इस पर रोक लग गई, तो इसे बड़ा झटका लगा। अब खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म को फिर से शुर
Share:
क्या सलमान की जगह शाहरुख खान करेंगे आलिया भट्ट के साथ रोमांस? 'इंशाअल्लाह' को लेकर आई बड़ी अपडेट!
Read in your preferred language.

फिल्म 'इंशाअल्लाह' संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और सलमान खान मुख्य किरदारों में नजर आने वाले थे। हालांकि जब संजय लीला भंसाली और सलमान खान के बीच क्रिएटिव मतभेदों के चलते इस पर रोक लग गई, तो इसे बड़ा झटका लगा। अब खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म को फिर से शुरू किया जा रहा है। इसमें सलमान खान की जगह शाहरुख खान को लिया गया है। डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक भंसाली ने आलिया भट्ट के साथ मुख्य भूमिका के लिए शाहरुख खान को साइन किया है। पहले यह भी कहा गया था कि इस फिल्म के लिए भंसाली की पहली पसंद शाहरुख खान ही थे। आपको बता दें कि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो शाहरुख खान और न ही संजय लीला भंसाली ने इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया दी है।