Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
Entertainment

महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा दो फिल्मों चलाएंगी अदाओं के तीर?

मोनालिसा भोसले ने अपनी खूबसूरत आंखों से महाकुंभ के मेले में सभी को दीवाना बना लिया था. इसके बाद उनकी किस्मत पलटी और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली.अब वो इंडस्ट्री के 2 बड़े एक्टर्स संग काम करने वाली हैं. इसके बाद फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस सा
Share:
महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा दो फिल्मों चलाएंगी अदाओं के तीर?
Read in your preferred language.

मोनालिसा भोसले ने अपनी खूबसूरत आंखों से महाकुंभ के मेले में सभी को दीवाना बना लिया था. इसके बाद उनकी किस्मत पलटी और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली.अब वो इंडस्ट्री के 2 बड़े एक्टर्स संग काम करने वाली हैं. इसके बाद फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस साइन कर लिया और इसके बाद अदाकारा की पॉपुलैरिटी में भी काफी इजाफा हुआ. 16 साल की मोनालिसा अब जल्द ही सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में लीड रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म में एक्ट्रेस बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव के भाई अमित राव संग इश्क फरमाते नजर आने वाली हैं. इसके अनाउंसमेंट ने ही फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है. इतना ही नहीं वो मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना डेब्यू करने वाली हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर कैलाश के साथ नजर आएंगी. बीनू वर्गिस के निर्देशन पर बनने वाली इस फिल्म का नाम 'नागम्मा' है.