Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

यूपी में सपा से किनारा कर कांग्रेस अकेले लड़ेगी पंचायत चुनाव?

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ माह में होने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस द्वारा अकेले लड़ने के ऐलान पर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अकेले लादे या किसी के साथ मिलकर ये उनकी समस्या है. प्रदेश में खिलेगा कमल ही. केशव प्रसाद मौर्य कल प्रयागराज में पार्टी के
Share:
यूपी में सपा से किनारा कर कांग्रेस अकेले लड़ेगी पंचायत चुनाव?
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ माह में होने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस द्वारा अकेले लड़ने के ऐलान पर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अकेले लादे या किसी के साथ मिलकर ये उनकी समस्या है. प्रदेश में खिलेगा कमल ही. केशव प्रसाद मौर्य कल प्रयागराज में पार्टी के SIR अभियान के तहत पहुंचे थे.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ा गया है, जब से बिहार चुनावों से लौटकर आए हैं. इसके साथ ही उन्होंने BLOs से अपील की कि किसी भी अफवाह में न पड़ें.उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में कांग्रेस के अकेले लड़ने के ऐलान पर केशव प्रसाद मौर ने करारा तंज कसा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकेले लड़े या किसी के साथ मिलकर लड़े, ये उनकी अपनी समस्या है. उत्तर प्रदेश में तो कमल ही खिलेगा.

समाजवादी पार्टी प्रमुख अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर डिप्टी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव जी बिहार चुनाव से लौटे हैं, तब से अस्वस्थ हैं. उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया लगता है. वो 2027 में सत्ता के करीब खुद को देख रहे थे, लेकिन अब 2047 तक भी सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं बची है. इसी कुंठा में वो अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं.

अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि अगर वोट का अधिकार ही नहीं है, तो आरक्षण भी खत्म कर देना चाहिए. इस बयान पर भी मौर्य ने चुटकी ली और कहा कि ना कोई आरक्षण खत्म कर पाएगा, ना कोई संविधान बदल पाएगा. ये सिर्फ़ भ्रम और अफवाह फैलाने की कोशिश है.