Friday, 30 October 2026 | 4:49 PM
उत्तर प्रदेश

क्या मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतरेंगी अपर्णा यादव?

Share:
क्या मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतरेंगी अपर्णा यादव?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तमाम राजनीतिक दाल और नेता अपनी अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भारतीय जनता पार्टी नेता अपर्णा यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने यूपी चुनाव 2027 में उतरने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। अपर्णा यादव ने कहा कि पार्टी जिस सीट से तय करेगी, वहां से चुनावी मैदान में उतरेंगी। उन्होंने मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतरने को लेकर कहा कि हमारी कोई ऐसी इच्छा नहीं है। दरअसल, यूपी राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा यादव सैफई दौरे पर पहुंची थीं।


राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार शाम सैफई पहुंची थीं। उन्होंने कुल देवी-देवताओं के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। वहां माथा टेककर आशीर्वाद लिया। सैफई में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में अपर्णा ने यूपी चुनाव 2027 के मैदान में उतरने का संकेत दे दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारी चुनाव लड़ने की तैयारी है। पार्टी जहां से तय करेगी, वहीं से चुनाव लड़ूंगी।