Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
Entertainment

भारत से पहले विदेशों में क्यों रिलीज होगी ‘रामायण’? प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का खुलासा

फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। 30 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और तभी से सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म रामायण भारत में रिलीज होने से दो दिन पहले विदेशों में रिलीज की जाएगी। उन्हो
Share:
भारत से पहले विदेशों में क्यों रिलीज होगी ‘रामायण’? प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का खुलासा
Read in your preferred language.

फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। 30 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और तभी से सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म रामायण भारत में रिलीज होने से दो दिन पहले विदेशों में रिलीज की जाएगी। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी समझाई।

एनडीटीवी से बातचीत में मल्होत्रा ने कहा, ‘हम फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर 6 नवंबर को रिलीज कर रहे हैं। विदेशों में फिल्मों की रिलीज आमतौर पर शुक्रवार को होती है, इसलिए हमने यह तारीख चुनी है। वहीं भारत में हम इसे दिवाली के मौके पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।’ इसका मतलब है कि विदेशों के दर्शक रामायण को भारतीय दर्शकों से दो दिन पहले देख पाएंगे। फिल्म की ग्लोबल रिलीज शुक्रवार, 6 नवंबर को होगी, जबकि भारत में यह रविवार, 8 नवंबर को रिलीज होगी।