Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
Entertainment

कई मुद्दों पर राय जाहिर क्यों नहीं करते बिग बी? बोले परेश रावल

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खूब सक्रिय रहते हैं। ब्लॉग रोजाना लिखते हैं। मगर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य सार्वजनिक मंचों पर वे तमाम मुद्दों पर राय रखने से बचते हैं। सोशल मीडिया पर अगर वे कुछ लिखते हैं तो काफी क्रिप्टिक अंदाज में लिखते हैं। इसकी वजह क्या है, इसका खुलासा तो कभी अमि
Share:
कई मुद्दों पर राय जाहिर क्यों नहीं करते बिग बी? बोले परेश रावल
Read in your preferred language.

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खूब सक्रिय रहते हैं। ब्लॉग रोजाना लिखते हैं। मगर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य सार्वजनिक मंचों पर वे तमाम मुद्दों पर राय रखने से बचते हैं। सोशल मीडिया पर अगर वे कुछ लिखते हैं तो काफी क्रिप्टिक अंदाज में लिखते हैं। इसकी वजह क्या है, इसका खुलासा तो कभी अमिताभ बच्चन ने नहीं किया। मगर, हाल ही में परेश रावल इस विषय पर बात करते दिखे।

अमिताभ बच्चन एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कभी अपनी राय जाहिर भी करते हैं तो काफी घुमा-फिराकर या कम शब्दों में लिखते हैं। कई बार उन्हें अपने विचार बताने से खुद को रोकते हुए भी देखा गया है। हाल ही में बिग बी के एक पोस्ट से अटकलें तेज हुई, जिसमें जिसमें लिखा था, 'कुछ कहना चाहता था, लेकिन सोचा…नहीं! यह मत कहो'। अमिताभ बच्चन ने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके इस मैसेज पर इंटरनेट पर खूब चर्चा हुई। अब परेश रावल ने शहंशाह के मन की स्थिति और कई बार अपनी राय जाहिर करने से खुद को रोकने के संभावित कारणों पर बात की है।