Tuesday, 15 September 2026 | 5:51 AM
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन को क्यों हुई एंग्जायटी? इंटरनेट के तूफान का किया जिक्र

83 साल के जीवन में अमिताभ बच्चन ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कई मुश्किलों का डटकर मुकाबला किया है। असफलता देखकर फिर सफलता की ऊचाइयों को छुआ। लेकिन हाल ही में उन्होंने बैचेनी यानीी एंग्जायटी को लेकर बात की। साथ ही इंटरनेट पर होने वाले बवाल और तूफानों का जिक्र किया। जानिए, अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन क्
Share:
अमिताभ बच्चन को क्यों हुई एंग्जायटी? इंटरनेट के तूफान का किया जिक्र
Read in your preferred language.

83 साल के जीवन में अमिताभ बच्चन ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कई मुश्किलों का डटकर मुकाबला किया है। असफलता देखकर फिर सफलता की ऊचाइयों को छुआ। लेकिन हाल ही में उन्होंने बैचेनी यानीी एंग्जायटी को लेकर बात की। साथ ही इंटरनेट पर होने वाले बवाल और तूफानों का जिक्र किया। जानिए, अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन क्या लिख रहे हैं। शुक्रवार को एक ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘हर दिन नए विचार और आइडिया लेकर आता है। हर एक को उतनी ही लगन से पूरा करने की चाहत भी होती है। यह सब कुछ एक ही बार में हासिल नहीं किया जा सकता। इसलिए एक बार में एक के काम के सिद्धांत पर चलना होता है। लेकिन मन बार-बार याद दिलाता रहता है कि अभी क्या-क्या करना बाकी है? और उससे जुड़ी बेचैनी भी बनी रहती है। अमिताभ बच्चन आगे लिखते हैं, ‘आप सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं। इस उम्मीद में कि मन अपनी यह मनमानी बंद कर देगा। लेकिन नहीं, ऐसा नहीं होता है। इंटरनेट का तूफान जोरों से चलता है और आपका ध्यान कई सारी चीजों की तरफ खींच लेता है। तब यह समझना बहुत मुश्किल हो जाता है कि असली चीज क्या है और कौन सी है? जरूरत का जो जरूरी कंटेंट होता है, कभी-कभी उस पर ध्यान नहीं जाता है। मन तो हर चीज पर ध्यान देना चाहता है।’