Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Entertainment

कौन हैं एक्ट्रेस हर्षिल कालिया? कार एक्सीडेंट में हुई मौत

30 साल की एक्ट्रेस-मॉडल हर्षिल कालिया की अचानक मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। उभरती हुई इस कलाकार की 23 मार्च की देर रात जयपुर में एक कार हादसे में मौत हो गई, जिससे उनका करियर बीच में ही खत्म हो गया। आइए जानते हैं कौन थीं हर्षिल कालिया। जयपुर में रहने वाली हर्षिल कालिया न
Share:
कौन हैं एक्ट्रेस हर्षिल कालिया? कार एक्सीडेंट में हुई मौत
Read in your preferred language.

30 साल की एक्ट्रेस-मॉडल हर्षिल कालिया की अचानक मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। उभरती हुई इस कलाकार की 23 मार्च की देर रात जयपुर में एक कार हादसे में मौत हो गई, जिससे उनका करियर बीच में ही खत्म हो गया। आइए जानते हैं कौन थीं हर्षिल कालिया।

जयपुर में रहने वाली हर्षिल कालिया ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। धीरे-धीरे उन्होंने सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर अपनी पहचान बनाई। वहां उनके 5 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे, जिसकी वजह से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी और उन्हें एक्टिंग में आने का मौका मिला। उन्होंने वेब सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में काम किया था, जिसमें अनुप्रिया गोयनका, यशपाल शर्मा, साहिल वैद और वत्सल सैठ जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इसके अलावा हर्षिल कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दीं और उन्होंने न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया था। अपनी सादगी और स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से वह खासकर युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही थीं।

बताया जा रहा है कि हर्षिल रात करीब 11:30 बजे काम से घर लौट रही थीं। इसी दौरान शिप्रा पाथ रोड पर उनकी कार का कंट्रोल बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार पलटती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।