Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

कब शुरू होगा आईपीएल के 19वें संस्करण का रोमांच? जानें

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो सकती है। वहीं, फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जा सकता है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल के शीर्ष परिषद की बैठक अगले हफ्ते होनी है। इस दौरान आईपीएल के 19वें संस्करण की तारीखों पर फैसला लिया जा सकता है। आईपीएल ने नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को सू
Share:
कब शुरू होगा आईपीएल के 19वें संस्करण का रोमांच? जानें
Read in your preferred language.

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो सकती है। वहीं, फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जा सकता है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल के शीर्ष परिषद की बैठक अगले हफ्ते होनी है। इस दौरान आईपीएल के 19वें संस्करण की तारीखों पर फैसला लिया जा सकता है। आईपीएल ने नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को सूचित किया था कि 19वें संस्करण की शुरुआत 26 मार्च से होगी। हालांकि, अब तारीखों में बदलाव हो सकता है। इसका कारण विधानसभा चुनाव हैं। दरअसल, जिन तीन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाने हैं उनके विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है। इनमें अमस, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं। कोलकाता (पश्चिम बंगाल में) और चेन्नई (तमिलनाडु में) क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के घरेलू मैदान हैं, जबकि गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा वेन्यू है।