Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
India

दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट कब शुरू होगा? देखें शेड्यूल

भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन का आगाज दलीप ट्रॉफी 2026 से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से होगी और इसमें देश के छह जोन, नॉर्थ जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, साउथ जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन हिस्सा लेंगे। पहले दिन दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन
Share:
दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट कब शुरू होगा? देखें शेड्यूल
Read in your preferred language.

भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन का आगाज दलीप ट्रॉफी 2026 से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से होगी और इसमें देश के छह जोन, नॉर्थ जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, साउथ जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन हिस्सा लेंगे। पहले दिन दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा, जबकि नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन आमने-सामने होंगे। दोनों मुकाबले बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे। पिछले संस्करण की चैंपियन सेंट्रल जोन और उपविजेता साउथ जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है। क्वार्टर फाइनल के विजेता इन दोनों टीमों के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेंगे।

टूर्नामेंट के शुरुआती चार मैच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दो मैदानों पर खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल 23 से 26 अगस्त तक चलेंगे, जबकि सेमीफाइनल मुकाबले 30 अगस्त से 2 सितंबर तक खेले जाएंगे। दलीप ट्रॉफी का फाइनल छह से 10 सितंबर तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। बाकी मुकाबले चार दिवसीय होंगे, जबकि फाइनल पांच दिवसीय होगा। बीसीसीआई ने फाइनल को चेन्नई स्थानांतरित करने का फैसला इसलिए किया है, ताकि दर्शक स्टेडियम में जाकर मुकाबले का लाइव आनंद ले सकें। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे।