Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
भारत

IPL 2026 में रोहित शर्मा कब आएंगे वापस? आया अपडेट!

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी वापसी नहीं की है. यह IPL 2026 में लगातार चौथा मैच है, जब मुंबई इंडियंस की टीम रोहित के बिना मैदान में उतर रही है. कप्तान हार्दिक पांड्या ने ताजा अपडेट देकर बताया कि रोहित अभी 1-2 मैचों से बाहर रह सकते हैं. बता दें कि रोहित को आखिरी बार 12 अप्रैल
Share:
IPL 2026 में रोहित शर्मा कब आएंगे वापस? आया अपडेट!
Read in your preferred language.

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी वापसी नहीं की है. यह IPL 2026 में लगातार चौथा मैच है, जब मुंबई इंडियंस की टीम रोहित के बिना मैदान में उतर रही है. कप्तान हार्दिक पांड्या ने ताजा अपडेट देकर बताया कि रोहित अभी 1-2 मैचों से बाहर रह सकते हैं. बता दें कि रोहित को आखिरी बार 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में खेलते देखा गया था. उन्हें बैटिंग करते समय हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी.

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है. टॉस के समय हार्दिक पांड्या ने अपडेट देकर बताया कि रोहित शर्मा को अभी पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है और वे अगले 1-2 मैच और मिस कर सकते हैं. हार्दिक ने अपडेट देकर बताया कि रोहित वापसी का पुरजोर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक पूरी तरह फिट नहीं हैं.

रोहित शर्मा की वापसी ना होना मुंबई टीम के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है. मुंबई अब तक पूरे सीजन में 7 मैच खेलकर केवल दो मैच जीत सकी है. हालात ऐसे हैं कि मुंबई के IPL 2026 से बाहर होने के समीकरण बनने लगे हैं. इस मुश्किल परिस्थिति में टीम को ओपनिंग में रोहित शर्मा जैसे धाकड़ बल्लेबाज की सख्त जरूरत है.

मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दूसरी ओर मिचेल सैंटनर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर केशव महाराज को उनका रिप्लेसमेंट बनाया जा सकता है.