Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
भारत

अखिलेश यादव का कैसा ब्राह्मण प्रेम? 85 SDM में से 56 यादव, ओपी राजभर ने सपा पर बोला हमला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। राजभर ने कहा अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते हुए अपने पांच साल के कार्यकाल में ब्राह्मणों के लिए कुछ नहीं किए। दरअसल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रविवार को बलिया
Share:
अखिलेश यादव का कैसा ब्राह्मण प्रेम? 85 SDM में से 56 यादव, ओपी राजभर ने सपा पर बोला हमला
Read in your preferred language.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। राजभर ने कहा अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते हुए अपने पांच साल के कार्यकाल में ब्राह्मणों के लिए कुछ नहीं किए।

दरअसल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रविवार को बलिया में थे। वह सुभासपा के प्रदेश महासचिव कौशल राय के घर एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने करनई गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने राजनीतिक विपक्ष दलों पर खुलकर सियासी हमला बोला। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव पांच साल मुख्यमंत्री रहे। उनकी सरकार में कितने ब्राह्मणों को पुलिस लेखपाल, ग्राम सेवक बनाया गया। अखिलेश यादव की सरकार में 86 एसडीएम बनाए गए, जिनमें से 56 यादव थे। क्या यही सपा का ब्राह्मण सम्मान था। राजभर ने दावा किया कि 2047 तक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इंतजार करें। अखिलेश का विपक्ष में बने रहना ही उनके लिए बड़ी बात होगी। अखिलेश राजनीतिक रूप से बोलने लायक रह जाएं इतना ही काफी होगा।