Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
Entertainment

किस चीज की शौकीन हैं भाबी जी? खुद शिल्पा शिंदे

भाबी जी घर पर हैं के नए अवतार, नए वर्जन की छोटे पर्दे पर वापसी हो चुकी है. इस बार सबसे खास ये रहा कि असली भाबी जी यानी कि शिल्पा शिंदे की वापसी हो चुकी है. शिल्पा ने ही इस शो में इस किरदार की शुरुआत की थी और इसे इतना पॉपुलर बनाया था. हालांकि थोड़े समय में ही उन्होंने शो से दूरी बना दी. उस वक्त शिल्प
Share:
किस चीज की शौकीन हैं भाबी जी? खुद शिल्पा शिंदे
Read in your preferred language.

भाबी जी घर पर हैं के नए अवतार, नए वर्जन की छोटे पर्दे पर वापसी हो चुकी है. इस बार सबसे खास ये रहा कि असली भाबी जी यानी कि शिल्पा शिंदे की वापसी हो चुकी है. शिल्पा ने ही इस शो में इस किरदार की शुरुआत की थी और इसे इतना पॉपुलर बनाया था. हालांकि थोड़े समय में ही उन्होंने शो से दूरी बना दी. उस वक्त शिल्पा शिंदे की जगह शुभांगी अत्रे ने ली थी. शुभांगी ने लंबे समय तक भाबी जी के करिदार में दर्शकों को बांधे रखा. अब जब शो ने नया कलेवर लेने का फैसला किया तो पुरानी भाबी जी को भी शो का हिस्सा बना दिया. भाबी जी की वापसी ने 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' को एक नई एनर्जी दी.

शिल्पा शिंदे लंबे समय से अपने शो और कमबैक को लेकर बात करती आई हैं. हाल में उन्हें उनकी हॉबीज को लेकर भी बातचीत हुई. इसमें उन्होंने अपनी उन आदतों के बारे में बताया जो कि इस किरदार से बिल्कुल अलग हैं और उन्हें जमीन से जुड़े रहने में मदद करती हैं. शिल्पा ने बताया कि उन्हें फार्मिंग का शौक है. शिल्पा ने कहा, “एक्टिंग के अलावा मेरी सबसे बड़ी हॉबी खेती यानी फार्मिंग है. करजत में मेरा छोटा सा फार्म है, जहां जाना मुझे बहुत सुकून देता है. वहां पर खेती के लिए बीज बोना, पौधों की देखभाल करना और उन्हें बढ़ते देखना मुझे बहुत अच्छा लगता है."