Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
India

बंगाल के नतीजों पर क्या बोले पंजाब CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे के बीच कहा पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जो कुछ किया हो लेकिन पंजाब में ऐसा करने की बीजेपी ना सोचे. उन्होंने कहा कि हम पंजाब के लोग हैं और हम पंजाबी हैं जहां एक बार अड़ गए वहीं खड़े हो जाते हैं. सीएम
Share:
बंगाल के नतीजों पर क्या बोले पंजाब CM भगवंत मान
Read in your preferred language.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे के बीच कहा पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जो कुछ किया हो लेकिन पंजाब में ऐसा करने की बीजेपी ना सोचे. उन्होंने कहा कि हम पंजाब के लोग हैं और हम पंजाबी हैं जहां एक बार अड़ गए वहीं खड़े हो जाते हैं.

सीएम मान ने आरोप लगाते हुए कहा, ''बीजेपी ने पंजाब में पहले ही बहुत नुकसान करवाया है. हमारा आरडीएफ का पैसा रोक रखा है, इसके अलावा करीबन 700 से ज्यादा किसान, किसान आंदोलन में मारे गए. चंडीगढ़ को बीजेपी हथियाने की कोशिश कर रही है. बीबीएमबी जो कि पंजाब का है वहां भी बीजेपी हल्ला कर रही है.''

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा, ''पंजाब को जितना बीजेपी के लिए शेखचिल्ली के सपने जैसा है. यह पंजाब किसानों और योद्धाओं की धरती है. पंजाब के लोग ऐसे झांसे में नहीं आते. राजनीतिक तौर पर पंजाब के लोगों में समझ है और वह सूझबूझ से अपने मत का इस्तेमाल करते हैं.'