सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम समाजवादी नेताओं पर जमकर बरसे। रामगोपाल यादव को लेकर कहा कि आंदोलन करने वालों को सनातनी दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को मुगलों का आखिरी शासक तक कहा। सोमवार को संगीत सोम एमपी-एमएलए कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के लिए पेश होने सहारनपुर की अदालत में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। संगीत सोम ने कहा कि हमारे ऊपर उस समय की मुगलिया सरकार ने मुकदमा दर्ज किया था। अखिलेश यादव सनातनियों को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। अखिलेश सरकार में आंतकियों और बदमाशों को पनाह दी जाती थी। पुलिस से छीनी गई एके-47 भी आंतकियों को दे दी होगी। मीडियाकर्मियों ने जब सवाल किया कि रामगोपाल यादव ने ईद के बाद आंदोलन करने का बयान दिया था। इस पर उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वालों को सनातनी दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे, जो गलत है वह गलत है। राणा सांगा पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि रामजी लाल सुमन का बयान उनका नहीं है। उनके बयान को उछाला जा रहा है। असली बयान तो अखिलेश यादव का है। देश का कोई भी सनातनी राणा सांगा पर दिए इस बयान का समर्थन नहीं कर सकता। अखिलेश यादव को राणा सांगा पर टिप्पणी करना बहुत भारी पड़ेगा। कहा कि सपा नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।
भारत
सपा मुखिया अखिलेश यादव पर ये क्या बोल गए पूर्व विधायक संगीत सोम, आंदोलन पर कह दी बड़ी बात
सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम समाजवादी नेताओं पर जमकर बरसे। रामगोपाल यादव को लेकर कहा कि आंदोलन करने वालों को सनातनी दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को मुगलों का आखिरी शासक तक कहा। सोमवार को संगीत सोम एमपी-एमएलए कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के लिए पेश होने सहारनपुर की अदालत में पहुंचे
Read in your preferred language.