Tuesday, 15 September 2026 | 2:36 AM
भारत

ममता बनर्जी ने भवानीपुर के नतीजे को HC में दी चुनौती तो अखिलेश यादव क्या बोले

ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव नतीजे को कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी है. भवानीपुर सीट पर उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार और मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी ने हराया था. इस पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम ममता बनर्जी के पक्ष में नहीं आए और उन्ह
Share:
ममता बनर्जी ने भवानीपुर के नतीजे को HC में दी चुनौती तो अखिलेश यादव क्या बोले
Read in your preferred language.

ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव नतीजे को कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी है. भवानीपुर सीट पर उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार और मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी ने हराया था. इस पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम ममता बनर्जी के पक्ष में नहीं आए और उन्हें अपनी सीट पर हार स्वीकार करनी पड़ी. लेकिन सच्चाई ये है कि बीजेपी बेईमान पार्टी है.

अखिलेश यादव ने आगे कहा, "मैं ये कहता हूं कि अगर भारतीय जनता पार्टी ईमानदार पार्टी है, चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता साबित करना चाहता है तो कुंदरकी के चुनाव की सीसीटीवी फुटेज आपको (मीडिया) को दे दे. वो हमें न दें. कुंदरकी के उपचुनाव की जो सीसीटीवी फुजेट अगर आप लोगों को मिल जाए तो आदरणीय ममता जी जो कोर्ट गई हैं, जज साहब भी फैसला उनके पक्ष में देंगे."