Tuesday, 15 September 2026 | 5:28 AM
मनोरंजन

मां के साथ हुआ बुरा बर्ताव, चाचा अनु मलिक ने पिता के गानों का किया इस्तेमाल? अमाल ने खोल डाले कई राज

सलमान खान के इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के बाद से ही अमाल न सिर्फ अपनी गेम स्ट्रेटेजी बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने शो के दौरान कुछ ऐसे राज खोले, जिसने सभी को चौंका दिया। अमाल ने खुलकर बताया कि उनके पिता डब्बू मलिक ने किस तरह उनकी मां के साथ उनके जन्म से पहल
Share:
मां के साथ हुआ बुरा बर्ताव, चाचा अनु मलिक ने पिता के गानों का किया इस्तेमाल? अमाल ने खोल डाले कई राज
Read in your preferred language.

सलमान खान के इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के बाद से ही अमाल न सिर्फ अपनी गेम स्ट्रेटेजी बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने शो के दौरान कुछ ऐसे राज खोले, जिसने सभी को चौंका दिया। अमाल ने खुलकर बताया कि उनके पिता डब्बू मलिक ने किस तरह उनकी मां के साथ उनके जन्म से पहले ही बुरा बर्ताव किया और किस तरह उनके परिवार ने कई उतार-चढ़ाव देखे। शो में कंटेस्टेंट बसीर अली से बातचीत के दौरान अमाल ने अपने बचपन की जड़ों से जुड़ी एक ऐसी कहानी सुनाई, जिसे सुनकर बसीर भी भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि जब उनकी मां गर्भवती थीं, तब उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। ज्वाइंट परिवार में रहने के कारण उन पर काम का बहुत दबाव रहता था। अमाल ने कहा कि उनकी मां ने कई बार अपमान और तकलीफ सही, यहां तक कि गुस्से में एक बार उन्होंने अलमारी पर हाथ मारकर अपनी पीड़ा जाहिर की थी। अमाल की मानें तो उनकी मां की हिम्मत और संघर्षों की वजह से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। अमाल ने केवल अपने पिता के बर्ताव पर ही नहीं, बल्कि अपने चाचा और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कई बार उनके पिता को स्टूडियो में बुलाया जाता और उनसे गाने रिकॉर्ड करवाए जाते। लेकिन जब गाने रिलीज होते तो उन पर किसी और का नाम होता। अमाल ने बताया कि एक बार उनके पिता को लगा कि उन्हें एक नया मौका मिला है, लेकिन बाद में पता चला कि वह गाना पहले से बनी फिल्म का हिस्सा था और बस रिकॉर्डिंग का बहाना बनाकर उनका इस्तेमाल किया गया।