Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद में विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची का वाचन, अधिकारी कर रहे निगरानी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा आलेख्य मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना एवं आम नागरिकों
Share:
फर्रुखाबाद में विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची का वाचन, अधिकारी कर रहे निगरानी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा आलेख्य मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना एवं आम नागरिकों को अपने नाम व विवरण की जांच का अवसर प्रदान करना है।

बीएलओ के पास मतदाताओं की सुविधा हेतु फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम विलोपन) एवं फॉर्म-8 (नाम अथवा विवरण में संशोधन) पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए गए हैं। मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम, पता व अन्य विवरण की जांच कर रहे हैं और आवश्यकतानुसार संबंधित फॉर्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा रहे हैं।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्वयं इस अभियान की समीक्षा की जा रही है। साथ ही समस्त ईआरओ (ERO), एईआरओ (AERO), बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न बूथों का भ्रमण कर कार्यक्रम की सतत निगरानी कर रहे हैं, ताकि अभियान सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए समय रहते अपनी प्रविष्टियों का सत्यापन कर लें, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।