Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

पहले ही ODI में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी को होने वाले पहले वनडे में सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा. ये दिन कोहली के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन उनकी बेटी का जन्मदिन भी है. विराट कोहली का बल्ला पिछली सीरीज में खूब
Share:
पहले ही ODI में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका
Read in your preferred language.

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी को होने वाले पहले वनडे में सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा. ये दिन कोहली के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन उनकी बेटी का जन्मदिन भी है.

विराट कोहली का बल्ला पिछली सीरीज में खूब चला था, विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका शानदार फॉर्म जारी रहा. उम्मीद है यही फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में भी जारी रहेगा. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 2 शतक लगाए थे, अन्य में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी. अब अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने 94 रन बना लिए तो वह सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

एकदिवसीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय अभी सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने इस टीम के खिलाफ 1990 से 2009 के बीच 42 वनडे खेले, जिसमे उन्होंने 1750 रन बनाए. इसमें 5 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं.

कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक 33 मैचों में 1657 रन बनाए हैं, इसमें 6 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बनने के लिए कोहली को 94 रन और बनाने हैं. जिस फॉर्म में कोहली हैं, जिस तरह का उनका इस टीम के खिलाफ प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए संभावना है कि सचिन का ये रिकॉर्ड पहले ही मैच में टूट जाएगा.