Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
भारत

विराट कोहली का विश्व क्रिकेट में तहलका, ODI रैंकिंग में फिर से बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक बार फिर अपनी बादशाहत हासिल कर ली है. विराट कोहली वनडे की आईसीसी बल्लेबीजी रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं 1,403 दिन के बाद एक बार फिर किंग कोहली वनडे में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली की 91 गेंदों पर
Share:
विराट कोहली का विश्व क्रिकेट में तहलका, ODI रैंकिंग में फिर से बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज
Read in your preferred language.

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक बार फिर अपनी बादशाहत हासिल कर ली है. विराट कोहली वनडे की आईसीसी बल्लेबीजी रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं 1,403 दिन के बाद एक बार फिर किंग कोहली वनडे में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली की 91 गेंदों पर 93 रनों की पारी ने भारतीय टीम को रन चेज़ पूरा करने में मदद की थी और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए थे. बता दें कि वनडे में नंबर वन बल्लेबाज बन कोहली ने फिर से अपनी बादशाहत हासिल कर ली है. हाल के समय में विराट कोहली शानदार फॉर्म में रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में 50 ओवर की सीरीज़ के बाद से कोहली ने अपनी पिछली 5 पारियों में 74 नाबाद, 135, 102, 65 नाबाद और 93 रन बनाए हैं. 37 साल के कोहली जुलाई 2021 के बाद पहली बार बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर वापस आ गए हैं, उनकी पारी की मदद से भारत ने वडोदरा में न्यूज़ीलैंड के 300 रनों के टोटल को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था.