Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
Entertainment

वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी से गुरु भी हैरान, बोले - 'पिता को भी झटका लगा, क्या है मामला समझें

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा की केरल में अचानक शादी की खबर ने उनके करीबियों को भी हैरान कर दिया है। बातचीत में मोनालिसा के टीचर और मेंटर महेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यह खबर उनके लिए भी किसी झटके से कम नहीं थी। उन्हें इसकी जानकारी भी अचानक ही मिली। महेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि उन्हें सुबह-सुबह परिव
Share:
वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी से गुरु भी हैरान, बोले - 'पिता को भी झटका लगा, क्या है मामला समझें
Read in your preferred language.

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा की केरल में अचानक शादी की खबर ने उनके करीबियों को भी हैरान कर दिया है। बातचीत में मोनालिसा के टीचर और मेंटर महेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यह खबर उनके लिए भी किसी झटके से कम नहीं थी। उन्हें इसकी जानकारी भी अचानक ही मिली।

महेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि उन्हें सुबह-सुबह परिवार की तरफ से फोन आया और तब जाकर इस पूरी घटना का पता चला। उन्होंने कहा, 'मुझे भी यह खबर सुबह-सुबह पता चली। उनके परिवार की तरफ से फोन आया कि मोना केरल में है और शादी की बात चल रही है। उसके बाद मैंने भी न्यूज़ और वीडियो देखे। उसमें मंदिर में शादी करते हुए दिखाया जा रहा है और दोनों कैमरे पर बोल भी रहे हैं कि हमने शादी कर ली है। सच कहूँ तो यह सब हमारे लिए भी काफी शॉकिंग था, क्योंकि पहले किसी को इस बारे में कुछ भी पता नहीं था।'