Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

24 घंटे के अंदर मारा गया विकास दुबे

कानपुर गोलीकांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. उज्जैन से जब यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को कानपुर ला रही थी, तब रास्ते में गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. इसी दौरान विकास ने जब भागने की कोशिश की, तो पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई. विकास दुबे की तलाश एक हफ्ते से की ज
Share:
24 घंटे के अंदर मारा गया विकास दुबे
Read in your preferred language.

कानपुर गोलीकांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. उज्जैन से जब यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को कानपुर ला रही थी, तब रास्ते में गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. इसी दौरान विकास ने जब भागने की कोशिश की, तो पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई.

विकास दुबे की तलाश एक हफ्ते से की जा रही थी, लेकिन पुलिस की पकड़ से वो दूर ही रहा था. गुरुवार को अचानक वो उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर मिला, जहां उज्जैन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. लेकिन गिरफ्त में आने के 24 घंटे के अंदर ही विकास दुबे के अब मारे जाने की खबर है.