Tuesday, 15 September 2026 | 3:15 PM
मनोरंजन

एक्टर की इंस्टा रील से इंप्रेस हुए विजय देवरकोंडा, ऑफर किया फिल्म में रोल; इमोशनल होकर कहा- 'जीरो से हीरो’

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म ‘रणबाली’ की तैयारियों में लगे हैं। हालांकि अपनी शादी के एक महीने पूरे होने के बाद भी कपल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस बीच एक वीडियो और काफी वायरल हुआ, जिसपर खुद विजय देवरकोंडा ने कमेंट किया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। एक्टर जीवन, जिन्होंने ‘धी’
Share:
एक्टर की इंस्टा रील से इंप्रेस हुए विजय देवरकोंडा, ऑफर किया फिल्म में रोल; इमोशनल होकर कहा- 'जीरो से हीरो’
Read in your preferred language.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म ‘रणबाली’ की तैयारियों में लगे हैं। हालांकि अपनी शादी के एक महीने पूरे होने के बाद भी कपल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस बीच एक वीडियो और काफी वायरल हुआ, जिसपर खुद विजय देवरकोंडा ने कमेंट किया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। एक्टर जीवन, जिन्होंने ‘धी’ शो सीजन 15 में हिस्सा लिया था, उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘रणबाली’ के लिए अपना ऑडिशन टेप इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जीवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह धोती पहने हुए हैं और खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘‘रणबाली’ मूवी ऑडिशन वीडियो। अगर आपको मेरी एक्टिंग पसंद आए तो प्लीज कमेंट बॉक्स में विजय देवरकोंडा और राहुल सांकृत्यायन को जरूर टैग करें।’